यह ornamental प्लांट यानि सजावटी पौधा है| इसे desert rose नाम से भी जाना जाता है| यह दिखने में बोन्साई जैसा लगता है, इसका तना या caudax काफी मोटा होता है| और कई कलर के फूलों में ये पौधे आते है| इन पौधों को semi shed area में रखना चाहिए यानि जहां अधिक धूप भी ना हो और अधिक छाया भी ना हो, जिससे अधिक फूल आएंगे और colour भी काफी गहरा रहेगा| वरना आप पूरी तरह से धूप में तो रख ही सकते है क्यों कि इसका नाम ही desert rose है| मगर छाया ज्यादा बढ़िया रहती है| आप इसे सर्दी में पूरी धूप में रख सकते है|
अब हम बात करते है इसके propagation के बारे में यानि इससे नए पौधे कैसे तैयार कर सकते है|
इसके नए पौधे इसी में, फली के आकार की संरचना होती है, जिसे seed pod कहते है| यह seed pod कुछ समय बाद open हो जाती है जिसे हटा कर इस seed pod से बीज निकाले जा सकते है| seed pod को खुद से ही open होने देना चाहिए, अगर हम जल्दी seed pod open कर लेते है या बीज निकाल देते है तो ये बीज germinate नहीं होगें| इसके बीज आक के जैसे होते है और ये हवा में बड़ी तेजी से उड़ते है| इन बीजों को या तो इन रेशों से अलग कर लेना चाहिए या इन रेशों के साथ ही बीज बो देना चाहिए| बीज बोने के लिए सबसे अच्छा cocopit रहता है| कोकोपीट में बीज जल्दी उगता है और growth भी अच्छी तरह से करता है| थोड़ा बड़ा होने पर इसे सावधानी से किसी दूसरे pot में transplant कर देना चाहिए| उस pot में 45 % garden soil, 45 % cocopit और 10 % compost को mix करके तैयार कर सकते है| अगर cocopit उपलब्ध नहीं है तो कोई बात नहीं, बस गमले से extra पानी निकालने के छेद को time to time check करते रहे| इन बीजों से जब फली open होती है उसे जितना जल्दी हो सके बो देना चाहिए| 15 दिन बाद बीज में germination power बहुत कम हो जाती है| हमने कुछ बीज उगाए है जो germinate हो गए है| थोड़े बड़े होने पर इन्हे हम दूसरे गमले में ट्रांसप्लांट कर सकते है|
दूसरा तरीका है Audinum प्लांट की शाखा से नया पौधा बनाया जा सकता है, इसमें जल्दी flowering होती है| इसके लिए उंगली जीतनी चौड़ाई वाली डाली काट ले| डाली को वही से काटे जहां दूसरी डाली भी जुड़ी हो, क्यों कि यहाँ सबसे अधिक मात्रा में root develop हार्मोन रहता है| या आप IBA हार्मोन का भी use कर सकते है| IBA harmon पाउडर को घोलने के लिए alcohol या सेनीटाइज़र का उपयोग कर सकते है| हार्मोन नहीं मिल रहा है तो कोई बात नहीं root development तो हो ही जाता है| इस कटी हुई डाली को किसी गमले में लगा सकते हो और नियमित रूप से पानी देते रहे, अधिक पानी देने से ये डालियां नीचे से गलना शुरू हो जाती है, इसके लिए आप carbendazim 50% WP या copper oxychloride 50 WP को 2 ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से जड़ के पास 10 दिनों के अंतराल में दवा डाल सकते है|
यह डाली अगस्त में लगाई थी जिसमें अब फूल भी आना शुरू हो गया गया है, यानि फूल आने में 4 से 5 महीने लग जाते है लेकिन इसका कॉर्डेक्स मोटा नहीं होता है, कॉर्डेक्स को मोटा करने के लिए पौधे को बीज से ही grow करें लेकिन बीज से बने पौधे में लगभग 1 साल बाद फूल आएंगे|
इसमें कॉर्डेक्स की साइज़ बढ़ाने के लिए छोटे गमलों का उपयोग करे ना कि लंबे गमलों का| ताकि पौधे की root, horizontal एरिया में ही फैल सके|
एक दिक्कत यह भी आती है कि इसका कॉर्डेक्स या तना नरम होने लगता है जो आगे चलकर गलन रोग बन जाता है| यह fungus से होता है| इसलिए पानी अधिक ना दे और पानी के साथ fungicide मिलाकर दे| जिसे यह दिक्कत भी नहीं आती है| यह पौधा सर्दी में dormancy में चला जाता है| तब इसमें किसी प्रकार के fertilizer या manure देने की आवश्यकता नहीं रहती| नॉर्मल days में फर्टलाइज़र के रूप में NPK 0-52-34 5 gram एक लीटर पानी के हिसाब से देना सही है, जो पौधे में flower और root को अच्छी तरह से develop करता है|
आप का कोई भी सुझाव या जानकारी सह्रदय आमंत्रित है, comment करके जरूर बताए धन्यवाद